हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित डीपीआरओ किरन चौधरी की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद डीपीआरओ ने हाईकोर्ट का रुख किया है।
विजिलेंस लखनऊ की टीम ने 4 फरवरी को मथुरा की डीपीआरओ किरन चौधरी को 70 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके साथ सेवानिवृत्त चालक विजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश किया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। किरन चौधरी ने जमानत के लिए भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अब उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। बुधवार को मामले में सुनवाई होगी। आगरा विजिलेंस की टीम भी हाईकोर्ट जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
