• Tue. Feb 10th, 2026

कोसीकलाँ में 33 लाख की लागत से बनीं 4 सड़कों का उद्घाटन

ByVijay Singhal

Mar 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने 33 लाख की लगात से बनाई 4 सड़कों का उद्घाटन व 9 लाख की लागत से बनने वाली 2 सड़कों का शिलान्यास किया। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सभासद रोहतास माहौर, बच्चू तंवर, लोकेश गर्ग, मनीष जैन, अनिल भातू के साथ आर्य नगर गली संख्या-2 में 15 लाख की लागत से निर्माण कराई गई सीसी सड़क का फीता काटकर उद्धाटन किया। कौशल किशोर सौखियां, वेदराम शर्मा, वीरेंद्र खंडेलवाल, मुरारी बठैनियां आदि थे। इसके बाद आर्य समाज मंदिर के सामने गली में 6 लाख की लागत से बनाई गई सीसी सड़क कार्य का उद्घाटन किया। पूर्व सभासद रामरती अग्रवाल, केएम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका आदि थे। घंटाघर पर रहीश कबाड़िया वाली गली में 6 लाख लागत से तथा पशु चिकित्सालय के समीप भातू कॉलोनी में 6 लाख की लगात से इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। कमला नगर में 6 लाख की लागत से शिवाजी जादौन वाली तथा वार्ड 18 में तीन लाख रुपये की लागत से ठाकुर भानु प्रताप सिंह के बराबर वाली गली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.