हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में 29 मार्च से आरंभ होने वाले नरी-सेमरी देवी मेले की तैयारियां तेज हो गयी हैं। माता रानी के भवन स्थित कुंड की सफाई का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। मीडिया ने 24 मार्च के अंक में नरी-सेमरी देवी कुंड में और आसपास गंदगी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। मंगलवार से कुंड पर सफाई कर्मचारियों ने घाटों की सफाई का कार्य, कुंड में जमी जलकुम्भी व पॉलीथिन को निकालने के साथ घाटों के किनारे पड़े ईंट-पत्थरों को हटाने कार्य किया। कुंड में भरे गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए उसमें रासायनिक पदार्थ डाले। मंदिर के पुजारी हरदेव सिंह ने बताया कि कुंड में भरे अशुद्ध जल में श्रद्धालु स्नान करते, अब इस समस्या से उन्हें राहत मिलेगी। बीडीओ चौमुहां अभिमन्यु ने बताया कि नरी सेमरी देवी मेले को लेकर कुंड पर सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। एक-दो दिन में कुंड की पूरी तरह से सफाई हो जाएगी। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं कुंड के जल से आचमन व स्नान कर सकेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
