• Tue. Feb 10th, 2026

फेसबुक से हुई दोस्ती, शक में कर दिया कत्ल

ByVijay Singhal

Mar 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सखी वेशधारी युवक की उसके साथी ने ही गला दबाकर हत्या की थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हत्या का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अन्य लोगों के संपर्क के चलते शक में उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मारुति नगर निवासी हरिशंकर के मकान में सखी वेश में रहने वाले जानवी उर्फ महेश ने कमरा ले रखा था। 7 मार्च को जानवी का शव कमरे में मिला था। जांच में आरोपी साथी पर ही शक हुआ। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया किया कि कोसी के कामर गांव निवासी महेश ने सखी वेश धारण कर लिया था। फेसबुक पर उसकी दोस्ती जमुनापार निवासी गौरव उर्फ कन्हैया से हो गई थी। इसके बाद दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। गौरव को पता लगा कि जानवी अन्य लोगों के भी संपर्क में है। इस पर 6 मार्च को दोनों में विवाद हुआ और 7 मार्च को सुबह गौरव ने दुपट्टे से गला घोंटकर जानवी की हत्या कर दी। वह जानवी का पर्स लेकर भाग गया था। जिसे उसकी पहचान होने में दिक्कत आए। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.