हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में 29 मार्च से आरंभ होने वाले नरी-सेमरी मेले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। मेले में लगने वाले बाजार, वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए सफाई और बेरीकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत अधिकारी अशरफ अली ने बताया कि मेले को लेकर जिला पंचायत की ओर से साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, मोबाइल टायलेट, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पानी के इंतजाम का कार्य शुरू हो गया है। कार्य को मेले से पूर्व ही 2- 3 दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा। मेला मैदान में खानपान, खेल-खिलौने, प्रसाद, झूला, चरक आदि लगाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जेसीबी मशीन से सोमवार को मेले प्रांगण को समतल करने का कार्य शुरू कर दिया है। मेले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गड्ढे भरने, पेड़ों की छंटाई का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
