• Wed. Feb 11th, 2026

पूर्व प्रधान सहित दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज

ByVijay Singhal

Mar 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख के मगोर्रा में होली मिलन समारोह में एक ग्रामीण की पिटाई करने पर पूर्व प्रधान और उसके दो बेटों पर केस दर्ज कराया गया है। गांव मगोर्रा में गत बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। गांव के श्यामवीर सिंह भी इसमें शामिल होने पहुंचे। उनका आरोप है कि यहां प्रधानी के चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान ने अपने दो बेटों के साथ उन्हें गालियां दीं और विरोध करने पर पीट दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित श्यामवीर ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान मानपाल सिंह सहित उनके दो पुत्रों प्रशांत व विक्रांत के खिलाफ थाना मगोर्रा में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.