• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा GRP ने चलती ट्रेन में चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की वारदात का 48 घंटे में किया खुलासा

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में GRP पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों चोर चलती ट्रेन में चढ़कर गेट के पास वाली सीटों पर बैठे यात्रियों का सामान चोरी कर लेते थे और ट्रेन की चैन पुलिंग कर फरार हो जाते थे। रेलवे पुलिस ने आरोपी चोरों के पास से एक यात्री का चोरी किया सामान बरामद किया है। 20 दिसंबर को मथुरा जीआरपी थाना पर राजेंद्र भारद्वाज नाम का व्यक्ति पहुंचा और शिकायत की कि उसका बैग अज्ञात चोरों ने मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी कर लिया है। बैग में मोबाइल फोन,नगदी के अलावा अन्य जरूरी सामान था। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम मथुरा जंकशन स्टेशन के पास ही दिया गया है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक ने वारदात के जल्द खुलासे के लिए 3 टीम बनाई। राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई टीमों ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसका परिणाम यह रहा कि वारदात के 48 घंटे बाद ही पुलिस को सफलता मिली और 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में अमित पुत्र रमेश निवासी इंडस्ट्रियल एरिया पन्नापुर चौकी के पास थाना हाई वे मथुरा और सचिन पुत्र रणवीर निवासी कंपनी बाग चांदनी चौक दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी गया सामान 3 मोबाइल फोन, पॉवर बैंक, ब्लू टूथ हेड फोन,स्मार्ट वॉच ,मोबाइल फोन चार्जर,चश्मे ,पहचान पत्र और नगदी बरामद की। रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शातिर चोरों ने बताया कि वह लोग कॉशन या आउटर पर घूमते रहते हैं। जैसे ही कोई ट्रेन धीमी होती उसमें चढ़ जाते हैं। इसके बाद गेट के पास वाली सीट पर मौजूद किसी यात्री का बैग उठाते हैं और फिर चैन पुलिंग कर मौके से भाग जाते हैं। इसके बाद चोरी करने के बाद मिले सामान को राह चलते व्यक्तियों को कम पैसे में बेच देते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.