• Thu. Feb 12th, 2026

तीन दिन का संघर्ष…तब वापस हो सका एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा

ByVijay Singhal

Mar 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जैंत क्षेत्र के गांव बाटी प्रकरण में छटीकरा-राधाकुंड रोड स्थित सीताराम आश्रम के परिसर में रविवार को आयोजित सवर्ण समाज की महापंचायत में ये निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। महापंचायत में पहुंचे गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह को फर्जी मुकदमा खत्म किए जाने की मांग संबंधी ज्ञापन भी दिया। विधायक ने डीएम व एसएसपी के संज्ञान में मामला लाकर कार्रवाई खत्म कराने का भरोसा भी दिया। लोगों ने मांग पूरी न होने पर 27 मार्च को डीएम कार्यालय पर विरोध प्रर्दशन की चेतावनी भी दी। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई कर अन्याय किया है। इस अन्याय को खत्म कराने के लिए सवर्ण समाज एड़ी चोटी का जोर लगा देगा। कौशल किशोर महाराज ने कहा कि सवर्णों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। यशवीर सिंह राघव ने कहा कि 42 सवर्णों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। अटल सिसोदिया, छाया गौतम, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह ने भी कार्रवाई की निंदा की। अध्यक्षता चौमुहां चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा व संचालन रामजीलाल ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से सुजान सिंह, दिवाकर सिंह, डॉ. नवल सिंह, पंकज गौतम, राम तोमर, मुकेश सिंह, विष्णु सिंह, दुर्गपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.