हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह विवाहिता की करंट लगने में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शाहपुर अड्डा निवासी कृष्णा (21) की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम हाउस पर बलदेव के कचनऊ निवासी विवाहिता के पिता संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने 4 साल पहले अपनी बड़ी बेटी अंजलि का विवाह विष्णु और कृष्णा का विवाह रामकिशन के साथ एक ही घर में किया था। शादी में दहेज देने के बाद भी कृष्णा का पति संतुष्ट नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वह आए दिन कृष्णा के साथ मारपीट करता था। छह माह पहले रामकिशन एक युवती को फुसलाकर भगा ले गया। करीब 10 दिन बाद दोनों लौटे, गांव में पंचायत हुई और मामला रफा-दफा हो गया। बेटी कृष्णा मायके आ गई। डेढ़ माह पहले रामकिशन अपने परिजन के साथ आया और कृष्णा को ससुराल ले गया। आरोप है कि शनिवार की रात कृष्णा के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी लगने पर वह रविवार की सुबह उसकी ससुराल आ रहे थे, लेकिन पता चला कि कृष्णा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बेटी के चेहरे पर चोट के निशान हैं, दाएं हाथ और शरीर में कई हिस्से पर जले का निशान है। उनकी बेटी की मौत करंट लगने से नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत करंट लगने से होना प्रतीत हो रहा है। अब करंट उसे स्वयं लगा या ससुरालियों ने लगाया इसकी जांच की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
