• Thu. Feb 12th, 2026

बलदेव के गांव अरतौनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन में धांधली का आरोप

ByVijay Singhal

Mar 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकास खंड बलदेव की ग्राम पंचायत अरतौनी में हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में एक अन्य आवेदक ने धांधली का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता महिला ने जांच कराने की मांग की है। हालांकि विभागीय अधिकारी आरोपों को निराधार बता रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था। ग्राम पंचायत अरतौनी में पूजा देवी का चयन किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद गांव निवासी पिंकी देवी ने भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है। एसडीएम महावन, बीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ ही सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि पूजा देवी ने अपने पति को मृत दिखाकर गलत तरीके से नियुक्ति प्राप्त की। साक्ष्य के लिए उन्होंने विभाग की ओर से जारी चयन सूची लगाई है। इसमें पूजा देवी के पति का नाम स्व. विकास लिखा है। साथ ही नियुक्ति पत्र में भी पति के नाम के आगे स्वर्गीय दर्ज है। उनका आरोप है कि विकास जीवित है और एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता है। शिकायती पत्र के साथ ग्राम प्रधान सुमिता देवी का भी एक पत्र संलग्न किया गया है। ग्राम प्रधान ने भी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है। वहीं विभाग इस पूरे मामले को गलत बता रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि लिपिकीय त्रुटि के चलते पूजा के पति के नाम के आगे स्वर्गीय दर्ज हो गया। मामला संज्ञान में आते ही उसे सूची और नियुक्ति पत्र दोनों में संशोधित करा दिया गया था। शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। शिकायत का संज्ञान लेकर एसडीएम महावन आदेश कुमार ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.