हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने सभी स्कूलों में वाहन संचालन को लेकर सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परिचालन करवाने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्कूल संचालकों के साथ बैठक करें। स्कूलों में संचालित वाहन सभी मानकों को पूरा करें उसके बाद ही वाहनों का संचालन करने दिया जाए। साथ ही साथ ऐसे स्कूल जिनके पास अधिक वाहन हैं उनके साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करवाएं कि बसों में बच्चे अधिक न हो। बसों में सुरक्षा के मानक का पालन सुनिश्चित हो
जिलाधिकारी ने बैठक में सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह जगह पर साइन बोर्ड लगवाने और एक्सीडेंट का सर्वे कराने आदि के निर्देश दिए। स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि में संचालित वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र प्रमाण पत्र आदि के सत्यापन करने के निर्देश दिए l जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लगातार सघन वाहन चैकिंग अभियान चला कर हैल्मेट व सीट बेल्ट आदि की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन तथा पुलिस विभाग को सड़क हादसे पर रोक लगाने के लिए हैल्मेट चैकिंग व सीट बेल्ट को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा लगातार यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों में ब्लैक स्पाट को चिह्नित करते हुए हादसों में रोकथाम करने के निर्देश दिए। अवैध खनन, अवैध टैक्सी स्टैंड, अनधिकृत ई-रिक्शा, डग्गेमार वाहन,ओवर लोडिंग आदि पर अंकुश लगाया जाए । विभिन्न राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करें, किसी भी मालगाड़ी में सवारी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सनसवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा के अलावा परिवहन विभाग व शिक्षा विभाग के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
