• Tue. Feb 10th, 2026

कारागार मंत्री ने ग्रह और रक्षा मंत्री से की मुलाकात,मथुरा जेल में बनी पोशाक की भेंट,मुलाकात के दौरान विभागीय उपलब्धियों पर की विस्तार से चर्चा

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के कारागार एवम होम गार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान विभागीय उपलब्धियों के बारे में ग्रह मंत्री और रक्षा मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान कारागार मंत्री ने ग्रह मंत्री और रक्षा मंत्री को मथुरा जेल में बनी भगवान की पोशाक भेंट की। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड् राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री को विभागीय उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक की एक-एक प्रति के साथ बंदियों द्वारा मथुरा जिला कारागार में बने भगवान के कपड़े, मेरठ जिला कारागार में बना फुटबाल एवं गौतम बुद्ध नगर जिला कारागार में बनी बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात के दौरान कारागार विभाग को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के बारे में विस्तृत चर्चा की और सुधार के लिए गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से सलाह ली । कारागार मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। होमगार्ड् एवं कारागार एवं होमगार्ड विभाग में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। बंदियों से लगातार संवाद किया जा रहा है जिससे कि उनकी मनोवृत्ति में बदलाव आये। मथुरा जेल में 1700 से ज्यादा कैदी है। कैदियों की मानसिक स्थिति सुधारने और उनको जेल से बाहर आने के बाद आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। मथुरा जेल में 5 कैदियों का एक ग्रुप भगवान की पोशाक बनाने का काम कर रहा है। यह कैदी भगवान की आकर्षक पोशाक बनाते हैं। इन पोशाक को गाजियाबाद की सामाजिक संस्था की मदद से बिक्री किया जाता है। मथुरा जेल में मोहम्मद इरशाद, चंदो,तस्लीम,वकील और शहजाद निरुद्ध हैं। यह बंदी विभिन्न मामलों में जेल में निरुद्ध हैं। इन 5 बंदियों की टीम भगवान की तरह तरह की आकर्षक पोशाक जेल में रहकर बनाती है। यह बंदी लड्डू गोपाल से लेकर भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा तक की पोशाक बना रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.