• Thu. Nov 26th, 2026

53 हजार रुपये नकली नोटों के संग चार चढ़े हत्थे

Byvijay.singhal1233

Dec 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 जीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पुराने बस अड्डे के खंडहर से 53 हजार के जाली नोटों के साथ चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह ओडिसा के विशाखापट्टनम से नकली नोटों की खेप लाए थे।

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली कि नकली नोटों की खेप मथुरा लाई गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय और एसओजी प्रभारी राकेश यादव को लगाया। पुलिस ने पुराने बस अड्डे के खंडहर से चार जालसाजों को दबोच लिया। तलाशी में इनके कब्जे से 53 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए देवा सिह निवासी मोहल्ला जुझार जैंत, गोपाल सिसौदिया निवासी मोहल्ला चौमुहां जैंत, ओमप्रकाश उर्फ ओमी निवासी मोहल्ला थमू जैंत और भोलू उर्फ संजय निवासी बैरी फरह हैं। इनके कब्जे से तीन तमंचे, 5 कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं। 100 रुपये के नोट 52 हजार, 200 रुपये के नोट डेढ़ हजार बरामद किए है
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बरामद नोटों में 100 रुपये के नोट (52 हजार) और 200 रुपये के नोट (डेढ़ हजार) हैं। ओडिसा के विशाखापट्टनम में करीब 30 हजार रुपये देकर यह एक लाख रुपये के जाली नोट लाए थे। 46 हजार 500 रुपये मथुरा में खर्च कर दिए और रिश्तेदारों में बांट दिए। डेढ़ माह पहले भी दो लाख रुपये के जाली नोट लेकर आए थे। इनमें से एक लाख रुपये विशाखापट्टनम में खर्च कर दिए। ग्वालियर जेल में  मुलाकात हुई थी। कोतवाल संजय कुमार पांडेय और एसओजी प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि जालसाज गोपाल का भाई व्यापारी की हत्या और 60 लाख रुपये की लूट में ग्वालियर जेल में बंद था। यहीं यीशू जाली नोट और दीपक लोधी निवासी भिंड हत्या के आरोप में बंद थे। भाई से मिलाई के लिए जाते वक्त गोपाल की इनसे मुलाकात हुई। फिर दोनों बाहर आ गए तो काम शुरू किया गया। विशाखापट्टनम में यीशू इन्हें नोट उपलब्ध कराता है। दीपक खेप को लेने के लिए भेजता है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.