• Mon. Feb 9th, 2026

छात्रा ने शिक्षक की छेड़छाड़ की करायी रिपोर्ट दर्ज, पत्नी बोली- तीन माह से नहीं दी कोचिंग फीस

ByVijay Singhal

Mar 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर थाना में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद पत्नी और मां एसएसपी कार्यालय पहुंची। दोनों ने आरोपों को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी सदर विदेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल के शिक्षक व एक कोचिंग सेंटर संचालक अतुल पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी ओर शिक्षक की पत्नी व मां एसएसपी कार्यालय पहुंची। शिक्षक की पत्नी ने बताया कि पति कोचिंग सेंटर के साथ एक स्कूल में भी पढ़ाते हैं। कोचिंग में आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हैं। जिस छात्रा ने आरोप लगाया है, उसकी मां ने तीन माह से फीस नहीं दी थी। फीस मांगने पर 11 मार्च की शाम को छात्रा की मां 8-10 लोगों के साथ घर में घुस आई और अपशब्द कहे। विरोध पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों थाने ले आई। यहां पुलिस ने पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.