• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में सामाजिक संस्था नेसड़क हादसे रोकने के लिए आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

Byvijay.singhal1233

Dec 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा में एक सामाजिक संस्था ने जन जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस,परिवहन विभाग के साथ साथ सामाजिक संस्था भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। मथुरा में एक सामाजिक संस्था ने जन जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता संबंधी चित्र बनाए। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं से बच्चों को प्रेरित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग की अयोजित की गई। जिसमें क्लास 4 से 8 तक जूनियर वर्ग के बच्चों को रखा गया और क्लास 9 से 12 तक सीनियर वर्ग के छात्रों को रखा गया। ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रकार दंपत्ति अनिल सोनी , खुशबू उपाध्याय सोनी अतिथि रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस शाखा प्रबंधक अमित शर्मा ने बच्चों को उत्साहित किया। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया समिति लगातार सड़क हादसों को रोकने के प्रयास पर काम कर रही है।

संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत भावना सिंह के संयोजन में चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी के पार्क में 50 विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा चित्र बनाए गए हैं। यह चित्र बेहद संवेदनशील है, समाज को प्रेरणा देने वाले हैं। इसलिए इन चित्रों को मथुरा स्थित राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शनी के माध्यम से लगाया जाएगा। जिसमें लोगों को बच्चे जागरूक करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन कर रहीं भावना सिंह ने बताया कि आगामी समय में विभिन्न स्कूलों और कोचिंग में चित्रकला प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन। संयोजिका भावना सिंह सिकरवार ने बताया कि इन बच्चों ने जो पेंटिंग बनाई है इसका जजमेंट जनता ही करेगी और एक पेंटिंग पर एक वोट जूनियर के लिए एक वोट सीनियर के लिए किया जाएगा। उसी के माध्यम से इस चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय किया जाएगा। चंदा ग्रीन के अध्यक्ष नवरत्न ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर चंदा ग्रीन सोसायटी के सचिव एस पी सिंह ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा चलाई गई मुहिम में शामिल होकर सोसाइटी के बच्चे जागरूक हुए हैं। आगे भी इस तरह के आयोजन सोसाइटी में होते रहेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी सं

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.