• Thu. Nov 26th, 2026

हाईकोर्ट ने यूपी में नगर निकाय चुनाव पर लगाई रोक

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने पर मंगलवार तक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना कल तक जारी करने से रोका दिया है। निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से जवाब मांगा है।ओबीसी को आरक्षण देने के नियमों का की पूरी जानकारी मंगलवार को हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में पेश की जाएगी। इसके बाद फिर मामले की सुनवाई होगी। मंगलवार तक राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने से हाईकोर्ट ने रोका। रिपोर्ट के अनुसार हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की बेंच ने ये निर्देश दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.