• Thu. Nov 26th, 2026

टुकडे़-टुकडे़ कर बेचा जा रहा देश रेल तो कभी हवाई अड्डे : ब्रजलाल

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कहा है कि देश विपत्ति से गुजर रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार ने टुकडे़-टुकडे़ कर देश को बेचने की शुरूआत कर दी है। कभी रेल को बेचा जा रहा है तो कभी हवाई अड्डों को। ऐेसे में देश को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। राहुल गांधी देश को बचाने के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे हैं। भाजपा को वहीं भेजना है जहां झोला टांग कर चले जाने की बात 2014 में मोदी जी ने की थी। रविवार को भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कुंवर सिंह निषाद के लिए आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आपने कांग्रेस के हाथ में देश की बागडोर सौंप दी तो देश बच जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मंदिर के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। सारे मामले कोर्ट में चल रहे हैं कोर्ट जो करेगा उसे सभी स्वीकार करेंगे। उन्होंने चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान का पक्ष लेते कहा कि देश बिक रहा है अगर देश बिकने से रोकने की बात कर रहे हैं तो वह देशद्रोह हो गया। वह देश बेच रहे हैं हम देखते रहें तो उन्हें अच्छा लगेगा। चीन बार्डर पर कब्जा करता जा रहा है। अगर इस बात को हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा। इस अवसर पर पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के लिए आंदोलन की शुरूआत करेंगे, जिससे किसानों को डूब क्षेत्र की जमीन का मुआवजा मिल सके। इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी यामिनी रमण आचार्य, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर शर्मा बिट्टू, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष एमएम शर्मा, पूर्व प्रधान दामोदरपुरा राकेश दिवाकर ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन मथुरा प्रभारी योगेश तालान ने किया। सभा में युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष हरीश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश धनगर, भूरी सिंह जायस, अब्दुल जब्बार मौजूद रहे।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें धक्के देकर पार्टी कार्यालय के बाहर निकाला था : कुंवर सिंह गोकुल बैराज में डूब क्षेत्र के किसानों को मुआवजा दिलाने के आंदोलन में अग्रणी रहे कुंवर सिंह निषाद और उनकी पत्नी विमलेश निषाद ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जीवन लगा दिया, लेकिन भाजपा में मुझे उपेक्षा, दुत्कार और गालियां मिलीं। शीर्ष नेतृत्व ने धक्के देकर कार्यालय के बाहर कर दिया। उनकी सिर्फ एक ही गलती थी उन्होंने गरीब, दलित, पिछड़ाें की आवाज उठाई थी। सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने बैराज में किसानों की मांग उठाई थी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.