हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक सोमवार को मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में 23 मार्च को मैनपुरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन और युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता का पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के 64 वैश्य उपवर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को सरकारी निगमों, अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में मनोनीत किए जाने, साथ ही विधान परिषद और राज्यसभा में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने की मांग पर भी विचार किया जाएगा। प्रदेश महासचिव अमित वार्ष्णेय और हरिओम अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के आधार पर एक मांगपत्र केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। विजय गोयल, राजकुमार खंडेलवाल, दिनेश बिंदल, जगदीश कुमार गुप्ता, पवन गोयल, त्रिलोकी नाथ बंसल, आनंद अग्रवाल, रंजन बाला अग्रवाल आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
