• Fri. Nov 20th, 2026

विवाहिता ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Byvijay.singhal1233

Feb 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में लालाराम मार्ग स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन ने ससुरालीजनों पर विवाहित के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी मोनू की अपनी पत्नी गुनगुन (26) से 4-5 दिन पहले लड़ाई हो गई थी। इसके बाद गुनगुन अपने मायके में आकर रहने लगी। रविवार की रात में पति मोनू और ससुर देवीलाल गुनगुन को लेने लालाराम मार्ग स्थित मायके पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद वह लौट आए। सोमवार की दोपहर में एक बजे के करीब गुनगुन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे हालत बिगड़ गई तो उनकी बहन सोनिया ने परिजनों के सहयोग से उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के दो छोटे बच्चे हैं। सोनिया ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.