• Sun. May 17th, 2026

यह कैसी मुस्तैदी, खाट पर खर्राटे भरते रहे दरोगा जी

ByVijay Singhal

Feb 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव करनावल में दुल्हन और बरातियों की पिटाई के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर रखा है। शनिवार की सुबह से ही आधा दर्जन पुलिस कर्मी पीड़ित परिवार के घर से कुछ दूरी पर बने मंदिर में डेरा जमाए हैं। गांव पहुंचे एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने पुलिस बल को तैनात किया। ताकि पुनः गांव में कोई वारदात न हो। घटना के तीसरे दिन ही पुलिस की मुस्तैदी इतनी सुस्त हो गई कि ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा जी मंदिर के एक कोने में पड़ी खाट पर खर्राटे लेते रहे। यह हाल तो तब है जब यहां शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यदि इन पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से यहां तैनात कर दिया जाता तो वह किस प्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.