• Thu. Nov 26th, 2026

छाता में एटीम में चोरी मेंसीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एटीम में चोरी करने वाले नकाबपोश चोर

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में रविवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि बाईपास चौराहे के समीप अज्ञात चोरों ने हिताची कम्पनी के एटीम को अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने मार्किट के अंदर प्रमुख द्वार से प्रवेश किया। इस दौरान चोर अपने साथ एटीम मशीन को काटने वाले औजार एवं गेस सिलेंडर साथ ले गए। अज्ञात चोरों ने एटीम के पीछे की दीवार काटकर एटीम को काटने का काफी प्रयास किया। लेकिन एटीम को काटने में असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। और एटीम मशीन के कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया। जिसमें नकाब पोश चोर एटीम को काटता साफ दिखाई दिया। पुलिस एटीम मशीन वाले कमरे के सीसीटीवी एवं आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लिंक रोड पर दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई। वही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कुछ आवश्यक साक्ष्य जुटाए है। जिसकी मदद से पुलिस चोरो के पास पहुँच सकेगी। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटना के बाद से घटना को अंजाम देने वालों को चिह्नित करने में लगी है। जल्द ही नकाबपोश चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की जाएगी। वही थाना पुलिस ने बताया की एटीम के अधिकारियों ने मौके पर आकर कैश चेक कर लिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.