• Mon. May 18th, 2026

मथुरा जंक्शन पर ट्रेनों में भीड़, धक्का-मुक्की के बाद भी नहीं मिली सीट

ByVijay Singhal

Feb 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली में हादसे के बाद यहां जिम्मेदारों ने दो दिन तो सबक लिया, लेकिन उसके बाद व्यवस्था फिर वही पुराने ढर्रे पर आ गई। जंक्शन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेन में बैठने के लिए लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई, लेकिन फिर भी सीट नहीं मिली। उधर, सुरक्षा व्यवस्था भी नगण्य रही। प्रयागराज जाने के लिए 780 से अधिक जनरल टिकट की बिक्री हुई। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है। कुंभ स्पेशल ट्रेन में भी खचाखच श्रद्धालु बैठकर जा रहे हैं। इस ट्रेन में 19 सामान्य बोगी लगाई गई हैं जिससे श्रद्धालुओं को बैठने में परेशानी नहीं हो, लेकिन महाकुंभ स्नान की आस्था के आगे ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई यात्री तो भीड़ देखकर दूसरी ट्रेन से रवाना हुए। यात्री सुमित कुमार ने बताया कि महाकुंभ स्नान को जा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी है कि लंबा सफर मेें ट्रेन में खड़े होकर जाना पड़ेगा। फरह निवासी प्रेमपाल ने बताया कि परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए हैं, लेकिन भीड़ इतनी है कि जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन में बैठने के लिए गेट पर जगह तक नहीं है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है, जिससे जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ को लगाया गया है। रेलवे ने महाकुंभ जाने वाले बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तीन ट्रेनों की बोगी स्पेशल ट्रेन में लगा दी हैं। इसके चलते जंक्शन आने वाली गाड़ी संख्या झेलम एक्सप्रेस (11077) तथा ताज एक्सप्रेस (12279) और होशियापुर एक्सप्रेस (11905) को निरस्त कर दिया है। ऐसे में जंक्शन पर ट्रेन नहीं आने से यात्रियों को दूसरी ट्रेन से रवाना होना पड़ा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.