• Mon. May 18th, 2026

मथुरा में सोने-चांदी की भारी दिखने वाले हल्के आभूषण भा रहे

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोने-चांदी की कीमतों में पिछले 10 दिन में भारी उछाल आया है। दाम बढ़ने के बाद ग्राहक दिखने में भारी और वजन में हल्के गहने पसंद कर रहे हैं। सोने में सबसे अधिक मांग 20 कैरेट की है।

सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम लगभग 87500 रुपये है। 10 दिन पहले यही दाम 78,500 था। इसी तरह चांदी लगभग 97,500 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि 10 रोज पहले यही कीमत 90 हजार रुपये थी। शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी के दाम बढ़ने पर ग्राहक अपनी पसंद में परिवर्तन करने लगे हैं। वे भारी की जगह हल्की ज्वेलरी को पसंद कर रहे हैं। वहीं भारी ज्वेलरी की कीमत में डायमंड ज्वेलरी मिल रही है। सराफा कारोबारी अक्षय गर्ग ने बताया कि बाजार में 22 कैरेट की मांग घटी है। वहीं सबसे ज्यादा डिमांड 20 कैरेट के आभूषणों की है। 18 कैरेट में बने आभूषण में लालपन की शिकायत के कारण ग्राहक 20 कैरेट के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। सराफा कारोबारी देवाशीष अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी के दाम तेजी से बढ़ने से ग्राहक पुराने के बदले नए आभूषण खरीद रहे हैं। 16 कैरेट में हीरे की मांग भी बाजार में अच्छी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.