• Mon. May 18th, 2026

वृंदावन में जाम से श्रद्धालु परेशान

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मंगलवार को देर श्याम को जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही। इस दौरान पुलिस असहाय नजर आई। जाम में फंसे आगरा के पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ने बताया कि भगवान के दर्शन की खुशी तो होती है, लेकिन जाम में फंसकर सारा उत्साह ठंडा पड़ जाता है। कई बार तो घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि वृंदावन में जाम की समस्या जी का जंजाल बन गई है। अधिकारियों के साथ बैठक में हर बार जाम की समस्या को लेकर चर्चा होती है, लेकिन जाम की समस्या जस की तब बनी है। अनुज शर्मा ने बताया कि वृंदावन में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। समय पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलना पड़ता है। वृंदावन में जाम की समस्या का मुख्य कारण ई रिक्शा चालक हैं जो तिराहे और चौराहे पर मनमानी करते हुए नजर आते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.