• Mon. May 18th, 2026

मोहन पहलमान स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता में मथुरा ओवरऑल चैंपियन

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषद की 39वीं मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में हुई। मथुरा, आगरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद की टीमों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मथुरा ओवरऑल चैंपियन रहा। खो-खो प्रतियोगिता में मथुरा की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में मैनपुरी, बैडमिंटन में आगरा के अनुराग विजेता रहे। बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में मथुरा की टीम ने बाजी मारी। बैडमिंटन में आगरा की तनिष्का ने मुकाबला जीता। खो-खो में फिरोजाबाद की टीम का जलवा रहा। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मथुरा के अंकुश, 600 मीटर में फिरोजाबाद के योगेंद्र और 100 मीटर में फिरोजाबाद के मधुसूदन ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मथुरा की राधा, 200 मीटर में मथुरा की भावना और 600 मीटर में मैनपुरी की करिश्मा चैंपियन रही। लंबी कूद और ऊंची कूद में भी मथुरा की राधा विजेता रहीं। गोला फेंक में आगरा की निशा और बालिका व बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मथुरा की चैंपियन रही। मुख्य अतिथि चौ. किशन सिंह ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क व सुडौल शरीर के लिए खेल आवश्यक है। एडी बेसिक ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि इन विद्यालयों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। बीएसए सुनील दत्त ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। वो दिन दूर नहीं जब ओलंपिक खेलों में भी परिषदीय विद्यालयों के बच्चे परचम लहराएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.