• Sun. May 17th, 2026

हादसे पर भारी आस्था, कुंभ की ओर बढ़ता जा रहा कारवां

ByVijay Singhal

Feb 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद भी महाकुंभ में स्नान को लेकर लोगों की आस्था में कमी नहीं दिख रही है। श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता जा रहा है। सोमवार को महाकुंभ स्पेशल ट्रेन जंक्शन से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज गई। उधर, डीग से सुबेदारगंज होते हुए महाकुंभ स्पेशल का संचालन रेलवे ने शुरू कर दिया। वहीं जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट मोड पर दिखी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन से सोमवार शाम 7 बजकर 55 मिनट पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसके अलावा प्रयागराज-बीकानेर रात आठ बजे श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ गई। दोनों ही ट्रेनों में चार हजार से अधिक यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। इनमें से अधिकांश करीब 80 फीसदी महाकुंभ जाने वाले थे। इधर, महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के आने जाने की सही जानकारी नहीं मिल पाने से यात्रियों को परेशानी हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्लेटफार्म पर भीड़ ज्यादा है। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का प्लेटफार्म भी बदल दिया जाता है। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि लोगों को चलती ट्रेन में न चढ़ने के लिए सजग किया जा रहा है। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ जाने के लिए कितने यात्री सामान्य टिकट खरीद रहे हैं इसकी भी निगरानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मथुरा तीर्थ नगरी होने के चलते यहां से महाकुंभ ज्यादा श्रद्धालु स्नान को जा रहे हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त स्टाफ को निगरानी के लिए लगाया गया है। डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल खुद भी निगरानी कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.