• Thu. Nov 26th, 2026

कोहरे से बचने के लिए ट्रेनों में लगीं फॉग सेव डिवाइस

Byvijay.singhal1233

Dec 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोहरे से बचने के लिए ट्रेनों में फॉग सेव डिवाइस लगा दी गई हैं। डिवाइस के लगाने से कोहरे के कारण ट्रेनों को चलाने में समस्या नहीं आएगी। उधर, फॉग सेव डिवाइस के संचालन के लिए मथुरा जंक्शन पर संगोष्ठी आयोजित कर रेलवे कर्मचारियों को जानकारी दी गई। उधर, कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से स्थगित भी कर दिया गया है। जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, रेल संचालन में कोहरे की समस्या आ रही है। जिससे निजात पाने के लिए रेलवे ने अधिकतर ट्रेनों में डिवाइस लगा दीं हैं। यह डिवाइस ट्रेन के चालक को आगेे आने वाले सिग्नल की जानकारी देती रहती है। जिससे चालक को अपनी लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है। संचालन की जानकारी सभी रेल कर्मियों को देने के लिए शनिवार को मथुरा जंक्शन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कोहरे के दौरान मॉडिफाइड ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम के बारे में बताया गया। अध्यक्षता स्टेशन निदेशक मथुरा एसके श्रीवास्तव ने संचालन एस डी पांडे यातायात निरीक्षक संरक्षा मुख्यालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसीएलआई अवधेश पांडे ,आरके मीणा आदि मौजूद थे। कोहरे के कारण ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित पीआरओ डीआरएम एसके श्रीवास्तव के अनुसार कोहरे के कारण कुछ गाड़ियों के कम चक्कर व आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट-लखनऊ प्रतिदिन संचालित की जा रही है। कोहरे के कारण अब यह केवल शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। हावड़ा-मथुरा 24 फरवरी तक और मथुरा जंक्शन से हावड़ा जाने वाले ट्रेन 27 फरवरी 2023 तक आगरा से मथुरा तक आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.