• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा पुलिस ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या में आरोपी पति को पकड़ा, 10 साल के बेटे पर भी किया था हमला

Byvijay.singhal1233

Dec 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में ग्रह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के मामले में फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सादाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला के 10 साल के बेटे ने जब पिता को रोका तो आरोपी ने अपने बेटे पर भी हमला कर दिया। शुक्रवार की देर रात मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के अवैरनी गांव में ग्रह क्लेश के चलते पति जंगलिया पुत्र रामजी लाल ने अपनी पत्नी निहाल देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद जंगलिया मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी पति की तलाश में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति जंगलिया को बलदेव से सादाबाद जाने वाले रोड पर इंटों की फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया।पत्नी के साथ न रहने से नाराज था पति

बलदेव के अवैरनी गांव का रहने वाला जंगलिया का पत्नी निहाल से साथ न रहने को लेकर विवाद चल रहा था। जंगलिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पत्नी निहाल उसकी मर्जी के बगैर हाथरस में रहने वाले बेटे बलवीर और आकाश के पास चली गई थी। कई बार बुलाने पर भी वह वापस नहीं आई। इसके बाद 3 दिन पहले निहाल अपने छोटे बेटे आकाश के साथ वापस अवैरनी गांव वापस आ गई। इस पर जंगलिया ने कहा कि जब उसने बुलाया तो वह नहीं आई अब वापस क्यों आई हो। इस बात को लेकर पति पत्नी में विवाद बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद शुक्रवार की रात को जंगलिया ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया। इस बीच मां को बचाने जब बेटा आकाश आया तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद जंगलिया ने निहाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

मूंगफली की ढकेल लगाता है आरोपी

पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया पति जंगलिया मूंगफली की ढकेल लगाता और अपना जीवन यापन कर रहा था। लेकिन मामूली विवाद ने उसे हत्यारा बना दिया और पहुंचा दिया जेल की सलाखों के पीछे। ग्रामीणों ने बताया कि जंगलिया का बड़ा बेटा बलवीर हाथरस में रहता है। निहाल कभी बड़े बेटे बलवीर के पास चली जाती तो कभी गांव आ कर रहती थी।

हत्यारे पति को गिरफ्तार करने वालों में यह रहे शामिल

पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी बलदेव संजय कुमार त्यागी, उप निरीक्षक सुनील कुमार,प्रविंद्र कुमार, हैड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ,कॉन्स्टेबल रोहतास कुमार,ओम प्रकाश,मोहित कुमार,संतोष कुमार के अलावा महिला सिपाही नीमांचल यादव शामिल रही।

7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.