हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार की पानीगांव चौकी में आगामी त्योहारों एवं होली पर्व को लेकर क्षेत्रिय ग्रामीणों के साथ एसडीएम मांट अभिनव जे जैन और पुलिस के आलाधिकारियों बैठक आयोजित की। जिसमें सीओ सदर और एसडीएम मांट अभिनव जे जैन ने सभी क्षेत्रीय लोगों से होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम मांट ने पानीगांव के चौकी प्रभारी कपिल कुमार वसिष्ठ को निर्देश दिया कि तेज आबाज में डीजे नहीं बजने पाए और अश्लील गानों पर रोक लगाई जाए उन्होंने चौकी प्रभारी को आदेश दिया कि जल्द ही क्षेत्र के सभी डीजे साउण्ड वालों को नोटिस देकर उन्हें बताया जाए कि डीजे साउण्ड पर अश्लील गाने नहीं बजाए। जिससे कि लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस दौरान बैठक में शामिल पानीगांव, भूतिया, झझर, ऐठपुरा कल्याणपुर, और नगला जामुन के लोग शामिल रहे जहां ग्रामीणों ने एसडीएम अभिनव जे जैन के सामने अपनी समस्याओं को रखा। पानीगांव के रवि शुक्ला ने ओवर फ्लो पोखर से विद्यालय में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने से छात्र व छात्राओं को होने वाली परेशानी की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ग्राम प्रधान से नाली निर्माण के बारे में जानकारी ली वहीं दूसरी समस्या पानीगांव क्षेत्र में बैखोफ दौड़ते मिटटी भरे डंपरों को शिवरात्रि के समय कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बंद कराने की शिकायत की। इसी दौरान बैठक में शामिल गांव झझर के ग्रामीण ने होली की जगह पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अबैध कब्जे की एसडीएम अभिनव जे जैन से शिकायत की जिस पर एसडीएम मांट ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया इस मौके पर बैठक में शामिल एसडीएम अभिनव जे जैन, सीओ सदर व पुलिस के आलाधिकारियों के साथ ही पानीगांव के प्रधान सुभाष चन्द्र, पूर्व प्रधान के पुत्र संतोष, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महासचिव सत्यवीर सिंह, और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने जानकारी देते हुए यह बताया
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
