हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर चेतक अकादमी से पास दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीनों चालक बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने ही घटनास्थल पर 112 पुलिस पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि चेतक अकादमी से सामने दिल्ली से भुसावर (राजस्थान) जा रही कार के मीटर में अचानक आग लग गई। चालक ने कार को किनारे किया तब तक गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार चालक भुसावर(राजस्थान) निवासी वकील पहाड़िया व नंदकिशोर जोशी और बल्लभगढ़(हरियाणा) निवासी पिंटू मौका मिलते ही तीनों उतर गए। वकील कार को टैक्सी के रूप में चलाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
