हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में लड्डू व लठामार होली में लगने वाले भंडारे व संगीत कार्यक्रमों में बजने वाले डीजे पर अश्लील, फूहड़, कान फोड़ू संगीत नहीं बजेगा। किसी ने उल्लंघन किया तो जेल भेजा जाएगा। ये बातें एसडीएम नीलम श्रीवास्तव ने कहीं। वे बुधवार को थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ होली मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहीं थीं। ग्रामीणों ने गलियों में लगाए जाने वाले बैरियरों से होने वाली परेशानी का जिक्र किया। एसडीएम ने कहा कि इस बार किसी स्थानीय निवासी को परेशानी नहीं होगी। उनको सिर्फ आधार कार्ड अपने पास रखना होगा। बताया कि मंदिर जाने वाले रास्ते को वन-वे किया गया है। श्रद्धालु सीढ़ियों के रास्ते मंदिर जाएंगे। दर्शन करने के बाद जयपुर मंदिर के रास्ते होकर नीचे गोवर्धन रोड पर निकाला जाएगा। नंदगांव से आने वाले हुरियारों को नई सीढ़ियों के रास्ते रसोई घर में होकर मंदिर में प्रवेश मिलेगा। हुरियारों को मंदिर में होली खेलने के बाद सिंह पौर के रास्ते रंगीली गली होकर निकाला जाएगा। कस्बे में घटिया किस्म का गुलाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि कोई भी मिलावटी व घटिया किस्म की मिठाई नहीं बेचेगा। एसडीएम ने कस्बावासियों से कहा कि वे इन दो दिनों में अपने पशुओं व बुग्गियों को बाहर न निकालें। ग्रामीणों ने होली का प्रसारण एलईडी लगाकर करने व मेले का दायरा बढ़ाने की मांग की। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल, एसडीओ संजय सिंह, संजय गोस्वमी, गोकलेश कटारा, लछमन प्रसाद शर्मा, हरिओम, दिनेश खंडेलवाल, नरेश चंद, बबलू गोस्वामी, चंदर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
