हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में अपहरण करने के बाद युवक का गुप्तांग काटने के मामले में पीड़ित के परिजनों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित के परिजनों ने युवक का अपहरण कर गुप्तांग काटने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छटीकरा निवासी युवक 9 फरवरी की रात टैंपो में बैठ कर कोसीकलां से अपने घर आ रहा था। आरोप है कि छाता क्षेत्र में बोलेरो सवार नकाबपोश चार लोगों ने उसे टैंपो से उतार कर अपहरण कर अपने साथ ले गये। आरोप है कि रात में उसे नशीला इंजेक्शन लगा बेहोश कर प्राइवेट पार्ट काट दिया और इसके बाद उसे बहोशी की हालत में गांव वाटी के समीप फेंक कर चले गये। सुबह होश में आने के बाद युवक ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पीड़ित की बहन व अन्य परिजनों ने थाना छाता जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को एसएसपी कार्यालय में फरियाद के बाद पहुंचा न्याय का आश्वासन मिला। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक छाता विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि युवक का गुप्तांग काटने के मामले की जानकारी हुई है। इसमें किन्नर समाज के लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
