हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के थाना क्षेत्र गांव में सोमवार रात 10 बजे मानसिक दिव्यांग युवक को चचेरे भाई की लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी। घायल ने उपचार के दौरान बुधवार को दिल्ली में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लाइसेंस धारक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पदम सिंह निजी गनर की नौकरी करता है, उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। सोमवार को ड्यूटी पर जाते समय पदम सिंह छत पर बने कमरे में अपना बैग भूल आया। लोड बंदूक 25 वर्षीय मानसिक दिव्यांग रामप्रसाद की चारपाई पर रखकर बैग लेने के लिए वह छत पर चला गया। पीछे से युवक पर बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो उसके चेहरे पर लगी। इससे चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर घायल को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
