हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में पवित्र स्नान को मथुरा से सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए रवाना हुए। रोडवेज डिपो से 24 बसें प्रयागराज भेजी गईं, जिसमें 1250 से अधिक श्रद्धालु गए। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। जबकि प्रयागराज में जाम की स्थिति बनी हुई है लेकिन पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। परिवहन डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए प्रतिदिन 12 से 14 बसें जाती थीं, लेकिन मंगलवार रात को 24 रोडवेज बसें श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज गईं। इन बसों में 12 सौ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी माघ पूर्णिमा को लगाने के लिए गए। इसके साथ ही कई लोग निजी वाहनों और ट्रेनों से भी प्रयागराज के लिए गए। रोडवेज से महाकुंभ गईं आरती देवी ने बताया कि वह पहली बार संगम स्नान को जा रही हैं। पूनम चौहान ने बताया कि माघ की पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वह संगम गई हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इन्हें न तो प्रयागराज में भीड़ की चिंता है और न ही जाम की, श्रद्धालु किसी भी तरह संगम में स्नान करना चाहते हैं। कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि 24 बसें महाकुंभ यात्रियों को लेकर गई हैं।स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं से खचाखच भरकर गई। रेलवे जंक्शन से महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन का संचालन कर दिया। मंगलवार और बुधवार शाम 6 बजे जंक्शन से ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना हुई। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन यात्रियों से फुल होकर जा रही है। माघ पूर्णिमा पर ट्रेन में 1350 से अधिक यात्री स्नान के लिए रवाना हुए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
