• Sun. May 17th, 2026

महिला हेल्प डेस्क कार्यालय में युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ

ByVijay Singhal

Feb 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित सीओ रिफाइनरी कार्यालय के पास बने हेल्प डेस्क कार्यालय पर बुधवार को एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त खाने के कारण युवती बेहोश हो गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वनखंडी की रहने वाली युवती का जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव डैगरा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप था कि युवक उसे चार साल तक शादी का झांसा देता रहा। 14 जनवरी को दोनों कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन युवक अचानक गायब हो गया। इसकी शिकायत युवती ने महिला हेल्प डेस्क पर की। महिला हेल्प डेस्क ने युवती और युवक के परिजन को बुधवार को बुलाया। युवती को अपने भाई और मां के साथ पहुंच गई, लेकिन युवक नहीं आया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.