• Sun. May 17th, 2026

बरसाना में राधा रानी की सेवा पूजा विवाद मामले की सुनवाई 19 को

ByVijay Singhal

Feb 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधा रानी मंदिर की सेवा पूजा को लेकर मिले यथास्थिति के आदेश पर डीजे के यहां मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 19 फरवरी तय की है। विश्व विख्यात राधा रानी मंदिर (लाडलीजी मंदिर) के सेवायत स्वर्गीय हरवंश गोस्वामी की पत्नी माया देवी की मौत के बाद तीन से चार वारिस बनने के लिए सेवायत व रिस्तेदारी में से सीनियर डिवीजन की कोर्ट में मुकदमा दायर किए। इसमें हरवंश गोस्वामी की चचेरी बहन रेवती के नाती योगेश शर्मा ने वारिस होने का बाद सिविल जज द्वितीय सत्य प्रकाश तिवारी के यहां से 3 जनवरी को सेवा पूजा का अधिकार के तहत आदेश ले लिया। आदेश पर योगेश शर्मा तहसीलदार मनोज कुमार व पुलिस बल के साथ सेवा लेने गए। जहां सेवायत गोस्वामियों ने विरोध किया। उसके बाद सेवायत रास बिहारी गोस्वामी में जिला जज आशीष गर्ग के यहां शार्ट नोटिस पर जबरन सेवा लेने का पत्र दिया। जिला जज ने समस्त पत्रावलियों का अवलोकन करने के लिए 31 जनवरी सुनिश्चित करने के साथ सिविल जज के आदेश पर यथास्थिति का आदेश कर दिया। इसी को लेकर जिला जज की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.