• Sat. May 16th, 2026

कोसीकलां के गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग में दो महिलाएं घायल

ByVijay Singhal

Feb 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव कामर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग हुई। जिसमे दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। स्थिति को देखते वहां पुलिस बल तैनात की गई है । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गांव कामर में मोमराज का देवेंद्र पक्ष से झगड़ा चल रहा था। मोमराज पक्ष के लोग घर होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मौका पाकर आरोपी करमवीर, विकास, बाॅबी, अभय आदि ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विवाद करना शुरू कर दिया। पीडित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपियों ने दारा सिंह की छत पर चढ़कर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें घर में मौजूद सुल्तान पत्नी सुखवीर एवं राजबाला पत्नी रनवीर गोली लगने से घायल हो गई। आरोप है कि तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह तो एक सप्ताह से घर में शादी की तैयारियों में परिजनों के साथ जुटे हुए थे, तभी आरोपियों ने हमला बोल दिया। उधर, घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष के लोग भाग गए। परिजनों ने घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मथुरा के लिए रैफर कर दिया। गांव में हुए विवाद एवं फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत है। प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि अजय की तहरीर पर आरोपित कर्मवीर उर्फ कल्लू, विकास, बाॅबी, अभय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.