• Thu. Nov 26th, 2026

गोवर्धन में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Byvijay.singhal1233

Dec 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मेन बाजार में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को जानकारी दी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला कस्बा गोवर्धन के बड़ा बाजार का है। शुक्रवार की देर रात बंद दुकान में अचानक आग लग गयी। बड़ाबाजार में अमित कुमार की परचून की दुकान है , प्रतिदिन की तरह अमित अपनी दुकान देर रात बंद कर घर चला गया था। तभी दुकान की शटर के नीचे से स्थानीय लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा , जिसकी जानकारी दुकान स्वामी अमित को दी गयी , लेकिन जब तक दुकान स्वामी दुकान पहुंचा , आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान स्वामी अमित कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। आग के कारण दुकान की शटर गर्म हो गया था। किसी तरह शटर खोलकर आग पर काबू पाया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.