• Sat. May 16th, 2026

वसंत बहार में गीतों पर नृत्य कर महिलाएं झूमीं

ByVijay Singhal

Feb 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा वेस्ट ने स्थानीय होटल में दिनेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम वसंत बहार आयोजित किया गया। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन केंद्रीय समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल, विशेष समिति सदस्य राजेश बजाज, फेडरेशन–5 उपाध्यक्ष मोहनबाबू आर्य ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। केंद्रीय समिति की गांधीनगर (गुजरात) में हुई सभा में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष रहे जगदीश चावला को उनके श्रेष्ठ कार्यों को सम्मान देते हुए जायंट्स रत्न उपाधि से अलंकृत किया गया। मुकेश अग्रवाल ने उनके सीने पर मेडल लगाकर व राजेश बजाज ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष संजीव जैन ने जगदीश चावला का पटुका पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगीता सिंघल, शिखा भल्ला, रितु पिपलानी, डेजी चुग, पायल अरोड़ा, साक्षी खत्री, बबीता राजपाल ने पतझड़ सावन वसंत बहार एक बरस के मौसम चार पांचवां मौसम प्यार का आदि गीतों पर नृत्य किया। डॉ. जयति उप्पल ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित फूल रही है सरसों सकल वन गीत सुनाकर सभी का मन मोहा। डीओपी सुमित गोयल व दीप्ति मानिक ने हाउजी खिलवाई। सभी प्रतिभागियों को प्रथम महिला अर्चना अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। संचालन भावना अरोड़ा ने किया। बृजेश सिंघल, राजेश गुप्ता, मनोज शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.