• Sat. May 16th, 2026

मांट में 200 रुपये के लिए हत्या, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला, पेड़ पर लटकी मिली लाश

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव सिर्रेला में युवक का शव पेड़ पर लड़का मिला। परिजनों ने युवक की 200 रुपये के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह थाना मांट के गांव सिर्रेला में 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ पुत्र सोहनलाल का शव घर के पड़ोस में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।  परिजनों का कहना है कि 200 रुपये के विवाद को लेकर मारपीट के बाद हत्याकर शव पेड़ पर लटकाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई प्रथम सिंह ने पड़ोसियों पर मारपीट कर रात्रि में हत्या करने का आरोप लगाया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.