• Fri. May 15th, 2026

ब्रज की प्रसिद्ध होली के रंगों में सराबोर होने आएंगे करीब 27 लाख श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली खेलने के लिए इस बार करीब 27 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। उसी के अनुरूप पुलिस-प्रशासन इंतजाम करने की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही होली के संबंध में प्रशासन-जनप्रतिनिधियों की बैठक भी होने जा रही है। साल दर साल ब्रज की होली का खुमार देश-दुनिया पर चढ़ रहा है। दस साल पहले तक यहां 7 लाख के करीब लोग होली पर आते थे, जिनमें से करीब दो लाख बरसाना की लठामार होली में पहुंचते थे, मगर इस बार बरसाना में करीब 5 लाख लोगों के आने की संभावना है। इस वर्ष 14 मार्च को होली का पर्व है। इससे एक सप्ताह पहले नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव के साथ मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दौरान नंदगांव व बरसाना में लड्डू होली और लठामार होली होगी। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी लठामार होली पर जश्न होगा। वहीं वृंदावन में भी भक्त फूलों की होली का आनंद लेंगे। अनुमान जताया जा रहा है कि इन दिनों में करीब 27 लाख भक्त विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने आएंगे, जिनमें दो लाख विदेशी हो सकते हैं।  राधा अष्टमी पर आई करीब 12 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि होली पर बरसाना में तकरीबन आठ लाख श्रद्धालु होली से एक सप्ताह पहले पहुंचेंगे। सबसे अधिक भीड़ लठामार होली के दौरान होगी। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि होली के पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। होली पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस साल भी पीएसी, आरएएफ लगाई जाएगी। हेतराम सिंह, पर्यटन अधिकारी ने बताया। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली के संबंध में बैठक प्रस्तावित है। जल्द ही वह होने जा रही है। ब्रज की होली में साल-दर-साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। पिछली साल की अपेक्षा इस साल 27 लाख के करीब श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.