हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां में अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस हिरासत से शौचालय का बहाना बनाकर फरार हो गया। थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने थाना जैंत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार जोशी ने थाना जैंत पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि थाना कोतवाली पर अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी आरिफ उर्फ मकसूद निवासी आकेड़ा थाना नूंह सदर हरियाणा की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली से रवाना हुए थे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट व धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी इनामी अपराधी था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने सहयोगियों व स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी आरिफ को घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देररात पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली आ रही थी। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी रोड पर आरोपी शौचालय का बहाना बनाकर उतरा। इसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की काफी खोजबीन की। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जिसके बाद थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने थाना जैंत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
