• Fri. May 15th, 2026

बुजुर्ग को बुलाया थाने, घर लाैटने पर आया हार्ट अटैक; परिजन बोले-धमकी देने से हुई माैत

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव दोताना में शनिवार को शख्स की धमकी से वृद्ध को हार्टअटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। ऐसा परिजनों ने आरोप लगाया है। नवल सिंह ने बताया कि उनके भाई मानचंद (65) पूर्व में राशन डीलर थे। भाई का गांव के एक शख्स से विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने थाने, तहसील, जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक कई बार शिकायत की थी। शिकायत के संबंध में थाने से शुक्रवार को फोन भी आया था और थाने बुलाया गया था। वापस आने पर उनके मुंह से झाग आने लगे और बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। सीओ आशीष कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में प्राप्त के शिकायत को लेकर दरोगा ने फोन करके पूर्व राशन डीलर को कोतवाली में बुलाया था। ऐसा प्रावधान है कि दर्ज शिकायत को लेकर मौके पर जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया जाता है। परिजन शव लेकर कोतवाली आए थे। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। काफी समय बातचीत के बाद शव का पोस्टमार्टम न करने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र देकर घर लौट गए। वहीं परिजनों का आरोप है कि जिस शख्स के खिलाफ शिकायत की थी, उसने धमकाया भी था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.