हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार शाम को महुअन टोल प्लाजा के पास चलती कार में आग लग गई। यह देखकर चालक ने कार किनारे की और सवार भाइयों ने कूदकर खुद को बचाया। गुरुग्राम के सेक्टर 10 के बसई निवासी संतोष सिंह व उनके भाई कार से उन्नाव से लौटकर घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों महुअल टोल प्लाजा के पास पहुंचे, कार से धुआं निकलने लगा। यह देखकर कार चला रहे शख्स ने तत्परता दिखाते हुए कार किनारे की। कार रोकने के बाद दोनों भाई कूद गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सतर्कता के कारण दोनों भाई बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
