हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के राम नगला के समीप बाइक सवार ईंटों से भरी ट्राॅली में पीछे से घुस गए। दुर्घटना में भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी मांट राजीत वर्मा ने बताया कि बुधवार रात को राम नगला के समीप ईंटों से भरी ट्राॅली में पीछे से बाइक सवारों के घुसने और घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा। पूछताछ में घायल ने अपना नाम मांट के गांव बहादीन निवासी शीतल बताया। बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल का चाचा नितेश है। नितेश के चोट नहीं आई है। दोनों बाइक से गांव ओहवा से ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। शराब के नशे में बाइक सवार को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और वह पीछे से घुसकर घायल हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
