• Tue. May 12th, 2026

फरह में दुकानदार ने किशोरी को दुकान के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Feb 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना फरह में  एक दुकानदार ने किशोरी को अपनी दुकान के अंदर ले जाकर उसके साथ किया दुष्कर्म किया। किशोरी अपने घर पर रोती पहुंची। परिजन को सूचना मिलने पर वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र की किशोरी के साथ राजकुमार नामक दुकानदार ने दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इधर, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.