हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निर्वाचन आयोग के ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के निर्देश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के उपचुनाव की समय-सारिणी जारी कर दी है। एडीम वित्त योगानंद पांडेय ने बताया कि बल्देव के शहजादपुर इंद्रावली में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य, नंदगांव के लालपुर में प्रधान, राया के सार्वजंगली में ग्राम पंचायत सदस्य एवं राया में क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचुनाव होना है। कुल पांच पदों के लिए उपचुनाव होना है। 8 फरवरी को उपचुनाव के लिए नाम पर्चा सुबह 10 से शाम 4 बजे दाखिल किए जाएंगे। पर्चों की जांच 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। नाम वापसी 11 फरवरी को सुबह 10 से तीन बजे तक, चुनाव चिह्नों का आवंटन 11 की दोपहर 3 बजे से होगा। सभी पदों के लिए 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा और 21 फरवरी की सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इसके बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
