• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन के हेड कांस्टेबल ने खाया विषाक्त पदार्थ

Byvijay.singhal1233

Feb 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने  पुलिस लाइन स्थित आवास पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। साथियों को जानकारी हुई तो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। साथ ही परिजन को जानकारी दी। हालांकि पुलिस हेड कांस्टेबल के विषाक्त पदार्थ खाने से इन्कार कर रही है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक रामरतन सिंह ने बताया कि इटावा निवासी एक हेड कांस्टेबल वृंदावन थाने में तैनात हैं। मंगलवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया। वह 2022 में मथुरा आए थे और 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे। शाम को वह स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और हेड कांस्टेबल से बात की। हेड कांस्टेबल ने उन्हें बताया कि रात को उनके पेट में दर्द हुआ था। इसकी जानकारी होने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया दिया। अब उनकी तबीयत सही है। सूचना पर उनकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गईं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.