हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में ब्लॉक प्रमुख पद पर चार साल बाद फैसला आया है। मंगलवार को अपर जिला जज (तृतीय-न्यायालय संख्या-7) प्रदीप कुमार ने राया ब्लॉक प्रमुख पद पर सावित्री देवी को निर्वाचित मानते हुए मौजूदा ब्लॉक प्रमुख चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया है। न्यायालय का फैसला आते ही सावित्री देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। घटनाक्रम के अनुसार 2021 में हुए ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में चंचल चौधरी दो मतों से विजय घोषित हुईं थीं। एक मत निरस्त हुआ था। मतगणना के बाद सावित्री देवी द्वारा अदालत में याचिका दायर की गई। इसमें बताया कि चंचल चौधरी का नाम मथुरा और राया दोनों जगह की मतदाता सूची में है। अपर जिला जज ने फैसला सुनाते हुए चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया। राया के बिचपुरी निवासी सावित्री देवी पत्नी जितेंद्र सिंह को ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्वाचित किया है। सावित्री देवी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है। इस मौके पर अरविंद शर्मा, रामहरि प्रधान, नेत्रपाल सिंह, राम कुमार सिंह, खेम सिंह, रूमाल सिंह, पप्पू तेहरा, गब्बर सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
