• Tue. May 12th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से उठा धुआं, दहशत में आए भक्त

ByVijay Singhal

Feb 5, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मंगलवार को अचानक से धुआं उठता देख खलबली मच गई। लोगों को लगा कि आग लग गई है। सोशल मीडिया पर भी आग लगने की अफवाह वायरल होने लगी।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। माैके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसमें स्थिति साफ हुई। मंदिर परिसर में नहीं बल्कि गाैशाला की खाली पड़ी जमीन पर यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद  कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गाैशाला है। इसके आसपास काफी खाली मैदान है। यहां लकड़ी पड़ी हुईं थीं। इसमें यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी। उसका धुआं उठ रहा था। जन्मभूमि परिसर में किसी भी तरह की आग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.